बाढ़ में फंसें पति-पत्नि को जवानों ने हेलीकॉप्टर से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया |
बाढ़ में फंसी गर्भवती महिला व उसके पति को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला
बाढ़ में फंसें पति-पत्नि को जवानों ने हेलीकॉप्टर से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया |
उज्जैन जिले में दो दिन से लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह लोगों के बाढ़ में फंसे होने की सूचना मिल रही है। ऐसा ही एक मामला बड़नगर तहसील के ग्राम सेमलिया का सामने आया।
जिसमें बाढ की वजह से गर्भवती पत्नी और पति अपने खेत पर बने घर की छत पर रात से फंसे हुए थे। जब इस मामले की सूचना प्रशासन को लगी तो कलेक्टर ने तुरंत हेलीकॉप्टर के लिए भोपाल पत्र लिखा और इसके बाद सेना का हेलीकॉप्टर नागपुर से बड़नगर के ग्राम सेमलिया पहुँचा। जहां से पति-पत्नि को जवानों ने हेलीकॉप्टर से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।