सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बाढ़ पीड़ित क्षेत्रो का किया दौरा,सीएम से मुआवजा दिलाये जाने की मांग करेंगे
बुरहानपुर जिले में बाढ़ के चलते निचली बस्तियों में रहने वाले करीब 600 परिवार प्रभावित हो गए है। इस बात के चलते बुरहानपुर खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ प्रभावित लोगों चर्चा की।
साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री आवास के तहत लोगो के मकान तो पक्के बन गए किन्तु घर मे रखा सामान और अनाज खराब हो गया है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग करेंगे कि बाढ़ पीड़ितों का जो नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दिया जाए, ताकि फिर से यह लोग अपनी गृहस्थी सुचारू रूप से चला सके।
वही जिला पंचायत सीईओ दृष्टि देशमुख ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के हालात जानने के लिए वीसी ली थी। जिसमें सभी को निर्देशित किया गया था कि किसी भी प्रकार से लापरवाही ना बरती जाए और बाढ़ प्रभावितो को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।