सागर-3 दिन घूमेगी जन आशीर्वाद यात्रा,3 मुख्यमंत्री संभालेंगे मोर्चा,माहौल बनाने में जुटी भाजपा

 


18 सितंबर को सागर पहुंचेगी
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा

सागर-3 दिन घूमेगी जन आशीर्वाद यात्रा,3 मुख्यमंत्री संभालेंगे मोर्चा,माहौल बनाने में जुटी भाजपा

सागर में तीन दिन घूमेगी जन आशीर्वाद यात्रा, तीन मुख्यमंत्री संभालेंगे मोर्चा, माहौल बनाने में जुटी भाजपा


मध्य प्रदेश में चुनाव को लेकर जबरदस्त हलचल चल रही है बीजेपी और कांग्रेस ने कमर कली है दोनों ही तरफ से घोषणाएं की जा रही हैं जनता के बीच पहुंचने की कोशिश की जा रही है भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पिछले 20 सालों में किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है 18 सितंबर को यह जन आशीर्वाद यात्रा सागर जिले में प्रवेश करेगी यह यात्रा तीन दिनों तक सागर जिले में रहेगी

 

जिसमें 8 मंच सभाएं और 12 रथ सभाएं आयोजित की जाएगी इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हो सकते हैं
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 सितंबर को देवरी विधानसभा के महाराजपुर में यह यात्रा प्रवेश करेगी तीतर पानी गांव में इसका स्वागत किया जाएगा जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा शामिल होंगे तीन दिन में आठों विधानसभाओं को कवर करते हुए गढ़ाकोटा से दमोह जिले में प्रवेश करेगी


By - sagartvnews
16-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.