कांग्रेस को अपना बोरिया बिस्तर बांधकर बॉलीवुड चले जाना चाहिए- सिंधिया

ग्वालियर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं पर जुबानी हमला किया है। कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं को सिंधिया ने आइफा अवार्ड कराने के बयान पर नसीहत दी है कि कांग्रेस पार्टी और उनके सभी नेताओं को अपना बोरिया बिस्तर बांधकर बॉलीवुड चला जाना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ये क्या सोच है? जबकि भाजपा महिलाओं, किसानों, मजदूरो और नौजवानों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने 2018 में भी आइफा अवार्ड पर अपना ध्यान केंद्रित किया था और अब आप फिर कह रहे हैं कि सरकार बनने पर दोबारा आइफा अवार्ड कराएंगे। उनका कहना है कि कांग्रेस की हम और आप कम बातें करें वही अच्छा है। जन आशीर्वाद यात्रा में पोस्टर लगवाना, नारेबाजी करना, यह कांग्रेसियों का क्या नाटक है? कमल नाथ कहते हैं चुनाव एक उत्सव है प्रजातंत्र का, तो क्या कोई उत्सव में पथराव करता है।

 

कांग्रेस पोस्टर लगाती है, जेल भरती है। आप अपना आंदोलन, प्रदर्शन करो, कोई आपको नहीं रोकता है। पर कांग्रेस की सदैव विचारधारा रही है अपनी लकीर लंबी मत खींचो बल्कि दूसरों की लकीरों को छोटा करो। अब कांग्रेस फिर नकल कर रही हैं सीएम की लाडली बहना योजना की नकल कर अपनी योजना ला रही है। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कांग्रेस नेताओ द्वारा सनातन पर की जा रही बयानबाजी पर तीखा जुबानी हमला किया है।

 

उनका कहना है कि हर चीज पर विरोध करो, यही कांग्रेस का काम रह गया है। सनातन धर्म को नष्ट करो, यही कांग्रेस की सोच और विचारधारा है। एक तरफ कहते हैं सनातन धर्म एचआईवी की तरफ है, सनातन धर्म सबसे दुष्ट है। कांग्रेस कह रही है इसे पूर्ण रूप से नष्ट करना चाहिए, तो ऐसे करके कांग्रेस क्या देश को आगे बढ़ाएगी। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओ पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ जी-20 का भारत प्रतिनिधित्व कर रहा है और दूसरी ओर ये लोग विदेश में जाकर देश की आलोचना कर रहे है। मुझे तो कांग्रेस पार्टी पर आश्चर्य होता है।

 


By - sagar tv news
11-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.