सागर-श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया, भजनों पर जमकर थिरके भक्त

 

सागर-धूमधाम से मनाया गया
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,जमकर थिरके भक्त

सागर-श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया, भजनों पर जमकर थिरके भक्त


सागर जिले के खुरई सहित ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव मनाने के लिए बड़ी संख्या में मंदिरों में भक्त पहुंचे। मंदिरों में हुए भजन कीर्तन में भक्त जमकर थिरके। इसके अलावा लोगों ने घर में भी इस पर्व को मनाया और भगवान की पूजा अर्चना की। तो वही देर रात तक मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा।

 

खुरई के श्री बिहारी मंदिर, श्री मथुरा दास मंदिर, श्री देव मुरलीधर मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में भी भगवान का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भगवान का जन्म होते ही मंदिरों में भजन कीर्तन शुरू हो गए। जैसे ही रात 12 बजे और मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शुरू हुआ, वैसे ही खुरई के बांके बिहारी मंदिर में भजनों की प्रस्तुति शुरू हो गई। देर रात तक भक्त भगवान श्रीकृष्ण और राधे के भजनों पर जमकर थिरकते हुए नजर आए। इसके अलावा यादव समाज के मंदिर में भी भजन कीर्तन देर रात चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।


By - sagartvnews
08-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.