सागर- मुख्य सड़कों पर जमाये रहते हैं डेरा मवेशी,108 दिन बाद भी शहर से बाहर नहीं हुए| sagar tv news |

 

सागर को पशु विचरण मुक्त बनाने का अभियान लगता नहीं है सफल होगा, या फिर यह अभियान कब-तक सफल होगा, इस पर भी सवालिया निशान लगा है।

 

 

हालात यह बने है कि अभी भी मुख्य मार्गो पर मवेशियों का जमावडा लगा रहता है और यह मवेशी मुख्य सडक पर आराम फरमाते है ऐसा ही एक नजारा पीली कोठी जैसे व्यवस्ततम क्षेत्र में देखने को मिला, जहां मवेषियों की वजह से वाहन चालकों को काफी परेषानियां उठानी पडी।

 

 

वाहन चालक किसी तरह इनसे बचकर निकले। हालांकि, इनका जमावडा कई मुख्य चौराहों या फिर रास्तों पर भी देखा जा सकता है। जिससे दुघर्टना घटित होने की आशंका बनी रहती है। लेकिन निगम प्रशासन का ध्यान इस तरफ नहीं है।

 

 

 

गौरतलब है कि डयरी विस्थापन मुहिम के तहत निगम प्रशासन डेयरी संचालकों को शहर से बाहर शिफ्ट कर रहा है और यह मुहिम शुरू हुए 108 दिन बीत चुके है। लेकिन निगम के आंकडे के मुताबिक अभी भी शहर 773 पशु बाकी बचे है।

 

 

और इनको पकडने का अभियान भी धीमा पड गया है। इस बात के चलते बीते दिन निगम आयुक्त चंद्रषेखर शुक्ला ने भी नाराजगी जाहिर की थी।


By - SAGAR TV NEWS
05-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.