सागर-शस्त्र कला का ऐसा प्रदर्शन देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे | sagar tv news |

 

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वाधान में सागर जिले की बीना तहसील में लव कुश जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर मुख्य मार्गों से शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।

 

 

जिसमें मध्य प्रदेश कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा ने शस्त्र कला का अद्भुत प्रदर्शन किया।

 

 

इस अवसर पर पशुधन और कुक्कुट विकास निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा नंदराम कुशवाहा, महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष कुसुम कुशवाहा, विधायक महेश राय, पूर्व विधायक धरमू राय, शशि कैथोरिया आदि मौजूद थे। इस अवसर पर विधायक महेश राय ने विधायक निधि से प्रदान किए गए 10 लाख रुपए की राशि से निर्मित होने वाले कुशवाहा भवन और लव कुश मंदिर का भूमि पूजन भी किया।


By - SAGAR TV NEWS
05-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.