गोपाल भार्गव बोले 10 दिन के सीएम बदलने को लेकर कमलनाथ ने कहा था कि ये चुनावी घोषणाएं हैं

 

आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही अभी नहीं हुआ है लेकिन राजनैतिक दल चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुट गए है। इसी के चलते सागर जिले के गढ़ाकोटा में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन और भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया।

 

 

जिसमें 300 मतदान केंद्रों के बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता षामिल हुए। सम्मेलन में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल में सर्वाधिक विकास हुआ है।

 

 

आतंकी घटनाओं का पूर्ण रूप से खात्मा हुआ है। धारा 370 हटाई गई। देश कि महिलाओं के लिए उज्जवला गैस, बीमारियों के इलाज के लिए आयुष्मान योजना, अमृत योजना जैसे जनहितैषी योजनओं से सभी को लाभ मिला है।

 

 

 

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा संभाग प्रभारी मुकेश चतुर्वेदी, जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, महामंत्री मितेंद्र चौहान, सम्मेलन प्रभारी अभिषेक भार्गव, संजय दुबे सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


By - SAGAR TV NEWS
01-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.