सागर का नौरादेही अभ्यारण चीतों की पुनर्स्थापना के लिये उपयुक्त

 

सागर जिले की रहली तहसील स्थित नौरादेही वन्य-जीव अभयारण्य को वैज्ञानिक अध्ययन के बाद चीतों के लिये उपयुक्त क्षेत्र माना गया है। यह जानकारी केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन और श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेन्द्र यादव ने लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव को पत्र लिखकर दी है।

 

 

यादव ने बताया है कि भविष्य में चीता एक्शन प्लान के तहत चीता का प्रमोचन भविष्य में नौरादेही वन्य-जीव अभयारण्य में किया जा सकता है।

 

 

बता दे कि लोक निर्माण मंत्री और रहली क्षेत्र के विधायक गोपाल भार्गव ने 23 जून को केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को मध्यप्रदेश में रहली क्षेत्र के नौरादेही अभयारण्य और वीरांगना दुर्गावती अभयारण्य को संयुक्त रूप से टाइगर रिजर्व क्षेत्र का दर्जा दिये जाने पर भारत सरकार का आभार व्यक्त किया था।

 

 

साथ ही नौरादेही अभयारण्य को चीता पुनर्स्थापना के लिये चयनित किये जाने का अनुरोध किया गया था। इस पर केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा नौरादेही अभयारण्य का अध्ययन कर सहमति दी गई है।


By - SAGAR TV NEWS
01-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.