सागर- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ क्षत्रिय समाज ने किया प्रदर्शन

 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विरोध में अब क्षत्रिय समाज समाज खडा हो गया है और जगह-जगह प्रदर्षन किए जा रहे है। ऐसा ही प्रदर्शन सागर जिले के राहतगढ में भी किया।

 

 

इस मौके पर समाज के लोगों ने दिग्विजय सिंह का पुतला फूंका और कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर राहतगढ थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

 

 

समाज के लोगों का कहना कि दिग्विजय सिंह ने जो समाज को लेकर ब्यानबाजी की है। वह निंदनीय है, दिग्विजय सिंह समाज के लोगों से माफी मांगे और अपने बयान वापस ले। नही तो समाज उनके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगा।

 

 

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खुरई विधानसभा के ग्राम बरोदिया नौनागिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से चर्चा की थी।

 

 

इस मौके पर उन्होंने क्षत्रिय समाज के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया गया था। जिससे समाज के लोग नाराज हो गए थे। ऐसा ही प्रदर्षन खुरई में भी किया गया था।


By - SAGAR TV NEWS
01-Sep-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.