सागर पुलिस ने किया 3 लाख की कीमत का 33 किलो अवैध गांजा जब्त
सागर जिले की मालथौन पुलिस ने पीपर खिरिया गांव से 33 किलो अवैध गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखविर से सूचना मिली थी कि मालथौन थाना क्षेत्र के पीपर खिरिया गांव में अवैध गांजा बेचने का काम किया जा रहा है और आरोपी इसे बेचने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस में दो आरोपियों के पास से करीब 3 लाख 20 हजार की कीमत का 33 किलो गांजा बरामद किया। आरोपी विजय सिंह और सुरेंद्र को गिरफ्तार कर मामला कायम किया और कोर्ट में पेष करने के बाद जेल भेज दिया गया।