सागर-बहनों ने भाईयों की कलाई में राखी बांधकर की लंबी उम्र की कामना | sagar tv news |

 

भाई बहन के पवित्र प्रेम का पर्व रक्षा बंधन उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। हालांकि, भद्रा के साए के चलते राखी बांधने काष्षुभ मुहूर्त बुधवार की रात 8 बजकर 50 मिनट के बाद षुरू हुआ।

 

इसके बाद बहनों ने अपनी भाईयों की कलाई मे राखियां बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की, तो वही भाईयों ने अपनी बहिन की रक्षा करने और सुख-दुख में हमेषा साथ देने का वचन दिया। बहनों ने भाई के माथे पर मंगल तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और उनका मुंह मीठा कराया। भाईयों ने बहनों को उपहार दिए।

 

 

राखी बांधने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। हालांकि, उदया तिथि में पूर्णिमा के चलते गुरूवार को भी यह पर्व मनाया गया। जो सुबह सेष्षाम तक चला।

 

 

गौरतलब है कि बीती रात भद्रा की समाप्ति के बाद सागर के बडा बाजार स्थित श्रीदेव रामबाग मंदिर में पहली राखी बहन सुभद्रा ने भगवान जगन्नाथ को बांधी थी, इसके बाद रात 9 बजे से घरों में 8 दिवसीय यह पर्व षुरू हो गया था। पिछले साल भी यह पर्व भद्रा के साये में था।


By - sagartvnews
31-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.