घर का बिजली कनेक्शन जुड़वाने व्यक्ति ने निकाली गज़ब तरकीब, अधिकारी भी हो गए मजबूर

 

अपनी समस्या अधिकारियों को बताने के लिए एक पीडित ने अजीब तरकीब निकाली। पहले उसके बच्चों ने सांकेतिक रूप से कलेक्टर कार्यालय के फर्श पर पढाई की और फिर इसके बाद पीडित ने जिला पंचायत सीईओ सृष्टी देशमुख को मोमबत्ती भेंट की।

 

 

यह सब करने का उसका मकसद यही था, कि उसके घर की कटी हुई बिजली फिर जुड जाए और अधिकारी उसकी परेषानी समझे। मामला बुरहानपुर जिले से सामने आया है। दरअसल, मुख्यालय से कुछ दूर पीडित समाधान कुमार अपने परिवार साथ रहता था और उसकी आर्थिक हालत भी काफी खराब थी।

 

 

एक दिन उसका बिजली मीटर खराब हो गया और सौ रूपए की जगह उसका बिल 3-4 हजार हर माह आने लगा। इस बात की षिकायत उसने कई बार बिजली कंपनी के अधिकारियों से भी लेकिन सुनवाई नहीं हुई और यह बिल बढ-बढकर 26 हजार पर पहंुच गया।

 

 

लेकिन बिल न भर पाने की वजह से उसके घर की बिजली काट दी गई। जिससे उसकी बेटियों को मोम बत्ती में पढाई करने के लिए मजबूर होना पडा और घर के कामकाज भी प्रभावित हो गए। अब वह अपनी परेषानी बताने के लिए जनसुनवाई में पहुंचा।

 

 

पहले उसके बच्चों ने वहां सांकेतिक रूप से पढाई की और उसके बाद पीडित ने जिला पंचायत सीईओ सृष्टी देशमुख को मोमबत्ती भेंटकर अपनी समस्या बताई। अधिकारियों ने इस पूरे मामले को समझा और बिजली कंपनी के अधिकारियों से जांच कर फिर से बिजली कनेक्शन जोडने के लिए आदेषित किया।


By - SAGAR TV NEWS
29-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.