सागर | चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल दिन भर चला था पूजा पाठ का दौर

 


चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल
दिन भर चला था पूजा पाठ का दौर

सागर | चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल दिन भर चला था पूजा पाठ का दौर


चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के उतरने को लेकर देश भर में गर्व और रोमांच का माहौल है। इसे लेकर देश में प्रार्थनाओ का दौर जारी है। मंदिरों में प्रार्थना और हवन किए जा रहे हैं। देश का हर नागरिक मिशन की सफलता के लिए दुआएं कर रहा हैं।

 

सागर के जैसीनगर से भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आई है, जहां युवा चंद्रयान 3 की सफलता के लिए मंदिरों में पूजा पाठ कर रहे है। मां भारती राष्ट्र सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज ठेंगे बाबा मंदिर में रामधुन, हनुमान चालीसा का पाठ कर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग की सफलता के लिए प्रार्थना की, संगठन के कार्यकर्ता नीरज नामदेव ने बताया चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत के इतिहास रचने में कुछ ही घंटों का इंतजार है

 


उम्‍मीद की जा रही है कि लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल आज शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच देगा,ऐसा होने पर भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा.


By - sagartvnews
23-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.