सागर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने की कोशिश, भाजपाइयों को उठा ले गई पुलिस

सागर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने की कोशिश, भाजपाइयों को उठा ले गई पुलिस

सागर में भाजपाइयों का जोरदार हंगामा
कांग्रेस अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने की कोशिश

सागर में मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे। लेकिन इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा कर दिया। और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने की कोशिश भी की। भाजपाई काले कपडे और काले झंडे लेकर आगे बढ़ रहे थे। जिन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

 

हालांकि भाजपा कार्यकर्ता अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। भाजपा कार्यकर्ता काले झंडे दिखाने के लिए कजलीवन मैदान की तरफ बढ़ रहे थे। लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें कैंट थाने ले गए। जहां भाजपाइयों ने नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन में नगर निगम के अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, भाजपा पार्षदों समेत मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन और कई अन्य लोग मौजूद थे।

दरअसल भाजपा पदाधिकारियों का आरोप था की कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा मध्यप्रदेश की जनता को राक्षस और हिंदी भाषी लोगों का अपमान किया गया। जिसको लेकर ये विरोध प्रदर्शन किया।
इसको लेकर निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने जानकारी दी।

 

 


By - sagartvnews
22-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.