एमपी के सागर से चुनावी शंखनाद करेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष,तैयारियां तेज | sagar tv news |

 

मध्यप्रदेश की धरती पर पहली वार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षमल्लिकार्जुन खरगे आ रहे है, वह सागर में 22 अगस्त को होने जा रहीं विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे, खरगे की सभा को सफल बनाने के लिए जिला शहर कांग्रेस कमेटी की कार्यालय में बैठक संपन्न हुई।

 

 

बैठक के मुख्य रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शिव भाटिया शामिल हुए
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा प्रदेश में नया इतिहास रचेगी उनके सागर में आगमन से जिले एवं बुंदेलखंड में आम जनता में उत्साह का माहौल देख रहा हूँ।

 

 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा की उन्नीस साल की सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ होने वाला यह शखनाद प्रदेश की फिजा को बदलने का काम करेगा।

 

 


बैठक के दौरान पूर्व राष्ट्रपति एवं अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व.पं शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया गया।

 

 


By - SAGAR TV NEWS
19-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.