सागर में युवा मोर्चा ने निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, 8 विधानसभाओं में निकली यात्रा

 

भारत देश को आज़ाद हुए 77 साल हो चुके हैं। वहीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में गज़ब का उत्साह देखने को मिला। खासकर युवाओं में, सागर जिले में भी कई जगहों पर कर्यक्रम हुए। तो भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में जिले की सभी विधानसभाओं में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली गई।

 

जिसमें सैंकड़ों की संख्या में युवा जोश और जुनून के साथ शामिल हुए। यह यात्रा जिले की सभी आठों विधानसभाओं में निकली गयी। रैली में चल रहे युवा भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। इस दौरान जिले की सभी विधानसभा में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता समेत सैंकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए।

 

 

बताया गया की आजादी का अमृत महोत्सव और मेरी माटी मेरा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस पर जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में आठों विधानसभा में बाइक रैली तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सागर विधानसभा में तिरंगा बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से निकली।

 

 

वहीं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा की सागर के इतिहास में ये सबसे बड़ी रैलियों में से एक है। उन्होंने इस सफलतम रैली का श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को दिया।--------
बता दें की इस दौरान कई प्रमुख लोगों की भी मौजूदगी रही।


By - SAGAR TV NEWS
16-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.