कार्यक्रम में मंत्री जी को अचानक आ गया चक्कर, ले जाना पड़ा अस्पताल
कार्यक्रम में लंबे समय तक खडे रहने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी गष खाकर गिर पडे और उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल मंे भर्ती कराया गया। मामला रायसेन जिले का है। बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी मुख्य परेड के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और चक्कर खाकर वे गिर पडे। यह देखकर वहां मौजूद कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे और एसपी विकास कुमार सहवाल ने उन्हें संभाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। उनको एम्बुलेंस तक ले जाते समय मंच पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई।
कई लोग घबरा गए। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल ओढ़ ने बताया कि मंत्री लंबे समय तक खड़े रहे। इससे उनका सिंकोप ब्लड सर्कुलेशन रुक गया। हार्ट तक ब्लड कम पहुंचने से यह स्थिति बनी और चक्कर आ गए। उनका बीपी और शुगर चेक किया गया, जो नॉर्मल था। अब वह स्वस्थ हैं।