सागर में शान से फहराया गया तिरंगा: पीटीसी ग्राउंड में PWD मंत्री ने परेड की ली सलामी

 

सागर के पीटीसी ग्राउंड में 77 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने ठीक 9 बजे डोरी खींच कर तिरंगे को षान से फहराया, तिरंगा फहरते ही पूरा परिसर तालियों से गंुज उठा,

 

वही राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। मंत्री भार्गव ने दर्शकों का अभिवादन करने और परेड की सलामी के लिए गाडी में सवार होकर ग्राउंड का चक्कर लगाया और इसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। बीच-बीच में दर्शक भारत माता की जय और स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे लगाते रहे।

 

इसके बाद तीन बार हर्ष फायर किये गए और प्लाटून की टुकड़ियों ने अपनी परेड की प्रस्तुति दी। इस मुख्य आयोजन को देखने के लिए बडी संख्या मंे दर्षक पहुंचे। जिनमें खासा उत्साह दिखाई दिया।


By - sagar tv news
15-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.