नागपुर से लापता भाजपा नेत्री एमपी में मिली पति पर मर्डर करने की आशंका | sagar tv news |

 

शादी के महज चार महीने बाद ही एक पति ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो सका कि पति ने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गौरीबाजार पुलिस ने आरोपी पति सहित दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। मामला जबलपुर जिले से सामने आया है।

 

 

बता दे कि महाराष्ट्र के नागपुर के मनकापुर थानांर्गत अवस्थी नगर में रहने वाली भाजपा नेत्री सना खान 2 अगस्त को जबलपुर आई थी, तभी से वह लापता थी। वह अपने पति अमित साहू के पास आई थी और सना के परिजनों ने अमित पर मर्डर का शक जताया था।

 

 

सना ने चार महीने पहले जबलपुर निवासी अमित साहू से कोर्ट मैरिज की थी और सना ने कोर्ट मैरिज के समय अमित को सोने की चेन गिफ्ट की थी। पिछले कुछ दिनों से जब भी सना उसे वीडियो कॉल करती, तो उसके गले में वह चेन नहीं दिखाई देती।

 

 

 

इसे लेकर कई बार दोनों के बीच बहस भी हुई। सना को शक था कि उसने वह चैन बेच दी है। सना खान को गोल्ड पहनने का भी शौक था। हमेशा उसके गले और हाथों में चार से पांच लाख के जेवरात रहते थे। 2 अगस्त को जब सना जबलपुर आई थी, तब भी वह गोल्ड पहने थी। बताया जाता है कि सना खान के लापता होने के बाद 3 अगस्त को नागपुर पुलिस जबलपुर आई और जबलपुर की गोरा बाजार पुलिस के साथ सना खान को तलाश करती रही।

 

 

पुलिस ने अमित साहू के बाहर स्थित राजुल अपार्टमेंट में भी तलाशी ली, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस अमित साहू के ढाबे भी गई, लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला। इसके बाद गोराबाजार पुलिस ने ढाबे में काम करने वाले नौकर जितेंद्र को हिरासत में लिया। जितेंद्र ने पुलिस बताया कि घटना वाले दिन अमित साहू कार से ढाबा आया था।

 

 

कार को साफ करने के लिए कहा था। नौकर ने यह भी बताया कि जब वह कार साफ कर रहा था, उस दौरान कार की डिक्की में खून के निशान मिले थे। उसने पूछा तो अमित ने डांट कर शांत करवा दिया था।

 

 

पुलिस ने जब आरोपी पति सहित अन्य दो से सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी पति ने सना का डंडे से पीट-पीटकर कर मर्डर कर उसकी डेड बॉडी को हिरन नदी में फेंकना कबूल किया। हालांकि पुलिस को अभी तक नदी से उसकी डेड बॉडी नहीं मिली।

 

 

 

इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस 24 घंटे की रिमांड पर आरोपी पति अमित साहू उसके नौकर जितेंद्र और एक अन्य आरोपी को नागपुर ले गई। हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सना के पास करीब 10 सिम थी और वह इन सिम से किससे और क्या बातें करती थीं।

 

 


By - SAGAR TV NEWS
13-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.