विधायक के पति अवैध खनन करने के बदले मांग रहे रिश्वत, कथित वीडियो वायरल !

 

एमपी के विदिशा जिले के शमशाबाद विधानसभा से बीजेपी विधायक राजश्री सिंह के पति रूद्र प्रताप सिंह का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो अवैध खनन को लेकर दो लोगों से चर्चा कर रहे हैं।

 

साथ ही उनसे 25 हजार रुपए एडवांस मांगते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में रूद्र प्रताप सिंह द्वारा अवैध तरीके से उत्खनन करने की एवज में दो ट्राली रेत प्रतिदिन निकालने की बात कही जा रही है। साथ ही 25000 की राशि देने की भी चर्चा वीडियो में साफ दिख रही है। इतना ही नहीं वे वीडियो में साफ कह रहे हैं तहसीलदार से बात कर ली क्या?

 

 

इसके अलावा थाना प्रभारी को भी देखना पड़ेगा। इस मामले में रुद्र प्रताप सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर मेरा जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह पूर्णता असत्य है। राजनीतिक द्वेष के चलते और पार्टी की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से उसे तोड़ मरोड़ कर वायरल किया जा रहा है।

 

 

मेरा मशीनरी का व्यवसाय है और मशीनरी किराए पर चलाने के लिए के लिए एडवांस पेमेंट लिया जाता है। उस वीडियो में उसी एडवांस पेमेंट की चर्चा की गई है। बाकी किसी भी प्रकार का उत्खनन करने के लिए आधिकारिक अनुमति लेना आवश्यक होता है। बस वही बात मैंने बोली है


By - sagar tv news
12-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.