सागर-भूमि पूजन के बाद ऐसा बनेगा संत रविदास मंदिर देखिये 3D वीडियो में | sagar tv news |

 

मध्य प्रदेश के सागर जिले में बनने जा रहे संत रविदास मंदिर का एक थ्री डी वीडियो जारी हुआ है। जिसमें दिखाया गया है कि मंदिर और परिसर का डिजाइन कैसा रहेगा। संत रविदास मंदिर का निर्माण 100 करोड़ में बडतूमा में होगा। पीएम मोदी मंदिर की आधारशिला रखेंगे।

 

 

संत रविदास का यह सबसे बड़ा मंदिर होगा। यह बात बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने प्रेस कांफ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि 12 अगस्त ऐतिहासिक दिन होगा। मंदिर के लिए 53 हजार गांव से मिट्टी लाने का लक्ष्य रखा था, जिसमें से तीन दिन पहले 36 हजार गांव से मिट्टी आ चुकी है।

 

 

उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से सन्देश में संतों का आशीर्वाद मिला है। साथ ही कहा कि 396 स्थानों से नदियों का जल एकत्रित किया गया है। तो 352 स्थानों पर जनसंवाद हुआ। इसके साथ ही 1661 स्थानों पर बड़ी और उपयात्राएं हुई।

 

 

सीएम शिवराज सिंह ने रविदास महाकुंभ में 100 करोड़ की लागत से भव्य मंदिर बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज घोषणा भी करते हैं और उन्हें पूरा करते हैं। वहीं कांग्रेस ने सिर्फ दलितों के नाम पर राजनीति करके संतों का अपमान किया है।

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
12-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.