विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका,छाया मोरे ने छोड़ा कांग्रेस का साथ | sagar tv news |

 

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. खंडवा जिले के पंधाना से 2018 में कांग्रेस की प्रत्याशी रही छाया मोरे ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. वे पंधाना में की गई नियुक्ति से नाराज हो गई हैं।

 

 

दरअसल, कांग्रेस ने निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में काम करने वालों को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया है. इस नियुक्ति के खिलाफ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से भी शिकायत की थी। लेकिन इनको नहीं हटाया गया था, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया।

 

 

अब उनके भाजपा में शामिल होने चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि छाया मोरे ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण खंडवा अजय ओझा को अपना इस्तीफा भेजा है. जिसमें लिखा है कि मैं कांग्रेस की सक्रिय सदस्य के साथ-साथ पीसीसी डेलिकेट भी हूं.

 

 

कुछ दिन पहले पंधाना विधानसभा में जो ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई, उनके द्वारा 2018 विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के सामने निर्दलीय प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया गया था और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का पुतला दहन किया गया था.

 

 

इन ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के विरोध में हम कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल जाकर कमलनाथ से नाराजगी व्यक्त कर आये थे. जिसके बावजूद भी उन लोगों को पद से नहीं हटाया गया.

 

 

जिससे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है. कार्यकर्ताओं की नाराजगी की कद्र करते हुए मैं अपने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा देती हूं।

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
11-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.