सागर की मेडिकल कॉलेज की बदहाली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जमकर प्रदर्शन

 

सागर की बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में फैले भ्रस्टाचार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज के सामने जमकर प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य मंत्री, विधायक शैलेंद्र जैन और कॉलेज डीन डॉ. आरएस वर्मा का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।

 

 

इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से झूमाझपटी भी हुई। बाजे-गाजे के साथ सड़क पर उतरे कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोष देखा गया। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ता जैसे ही प्रदेश के मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन करने लगे, वैसे ही वहां मौजद नगर निगम क कर्मचारियों ने उन पर पानी की बौछार कर दी। जिससे वे तितर बितर हो गए।

 

 

बीच सडक पर चल रहे इस प्रदर्षन के दौरान आवाजाही भी जमकर प्रभावित हो गई और वहां जाम के हालात पैदा हो गए। प्रदर्षन के खत्म होने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका।

 

 

 

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं न होने से मरीजों का खासा परेषान होना पडता है। कई बार तो उन्हें जांच कराने के लिए बाहर निजी लैब जाना पडता है।

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
11-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.