रिटायर्ड स्टोर कीपर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा,निकला करोड़ों का आसामी | sagar tv news |
लोकायुक्त की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड स्टोर कीपर अशफाक खान के भोपाल और विदिशा के लटेरी में स्थित ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। इस दौरान करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। कैश के साथ कई बेशकीमती सामान मिले।
शुरुआती जांच में अशफाक अली के लटेरी में 200 एकड़ जमीन के दस्तावेज मिले। साथ ही भोपाल स्थित मकान में 21 लाख रुपये कैश बरामद किया गया। वहीं 45 लाख रुपए का गोल्ड भी मिला है। घर में 3 रशियन बिल्लियां भी मिली। जिसके लिए अलग एसी रूम बनाया गया था। इसके अलावा घर में लाखों की कीमत का झूमर लगाया था।
अब तक की कार्रवाई में चल-अचल संपत्ति लगभग 10 करोड़ उजागर हुई है। अशफाक अली ने अपने परिजनों के नाम संपत्तियां करवा रखी थी। पत्नी रशीदा बी के नाम पर 16 अचल संपत्तियों की जानकारी मिली। इसकी कीमत सवा करोड़ रुपए हैं।
लटेरी में चार भवन जिसमें एक 14000 स्क्वायर फिट का निर्माण, 3 कॉन्प्लेक्स और 1 एकड़ जमीन पर करीब 25 वर्ग फीट तक आलीशान मकान बनाए जाने की जानकारी मिली है। गौरतलब है कि अशफाक अली राजगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग में स्टोर कीपर के पद पर पदस्थ थे। साल 2021 में वे रिटायर्ड हो हुए थे।
उनके खिलाफ लोकायुक्त में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत हुई थी, जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने अशफाक के भोपाल और लटेरी के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।