सागर- कुर्सी, टेबल और अलमारियों की मरम्मत में जितना रुपया लगाया उतने में नया आ जाता

 

जनभागीदारी अध्यक्ष की शिकायत पर जांच टीम सागर जिले के राहतगढ शासकीय कॉलेज में निरीक्षण करने के लिए पहुंची। सागर से आई इस टीम ने अतिरिक्त संचालक सागर के आदेश पर अपनी जांच शुरू की। इस दौरान टीम ने रजिस्टर, कैशबुक चेक, फर्नीचर, अलमारियां, फिजिक्स लेब, कैमिस्ट्री लैब, सहित अन्य चीजों को बारीकी से देखा।

 

जांच में हैरानी करने वाली यह बात सामने आई कि फर्नीचर के मरम्मत बिल में 95 हजार 500 रूपये में मात्र 560 नग कुर्सियों और टेबिलों की मरम्मत करवाई गई है। तो वही 48 अलमारियों की मरम्मत और डेंटिंग पेंटिंग 3 लाख रुपये में कराया गया। इस तरह टीम ने शिकायत में पाई गई 17 बिंदुओं के आधार पर जांच की।

 

 

टीम के सदस्यों ने बताया कि जांच के दौरान आर्थिक अनिमितताये सामने आई है। बाकी साक्ष्यों के अवलोकन करने पर सच सामने आएगा। वही जनभागीदारी के अध्यक्ष कमल किशोर कनहुआ ने कहा कि कुर्सी, टेबल और अलमारियों की मरम्मत के नाम पर इतना पैसा लगा दिया गया, जितने में नया फर्नीचर आ सकता था।

 

 

कुछ दिनों पहले ही अच्छी खासी राशि का उपयोग कर सीसीटीवी कैमरे सही कराए गए थे वह कैमरे आज बंद है। जहां राशि का उपयोग होना था, वहां राशि का उपयोग नहीं किया गया। बिल्डिंग कई जगह से बारिश में रिस रही है। छप्पर कई जगह से गिर रहा है। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है लेकिन बार-बार कहने के बाद भी प्राचार्य ने ध्यान नहीं दिया।

 

 

गौरतलब है कि कॉलेज में चल रही अनियमितताओं की षिकायत जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष कौशल किशोर कान्हुआ ने अतिरिक्त संचालक सागर से की थी और उनके सामने 17 बिंदु रखे थे, इन्हीं बिंदुओं के आधार पर टीम ने अपनी जांच शुरू की थी।


By - sagar tv news
09-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.