देर रात घरों में पत्थरबाजी करने वाले युवक को हथियार लिए किया गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के खुरई के राहतगढ़ व सागर नाका पर देर रात घरों में पत्थरबाजी करने वाले आरोपी को पुलिस ने धारदार हथियार लिए गिरफ्तार किया हैं। दरअसल यह आरोपी पिछले कुछ दिनों से शहर के राहतगढ़ नाका व सागर नाका पर देर रात घरों पर पत्थरबाजी करके लोगों को परेशान कर रहा था। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि सागर नाका पर एक युवक धारदार हथियार कटार को कमर में लगाए घूम रहा है। जिस पर पुलिस टीम वहां पहुंची तो पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम 22 वर्षीय पुरूषोत्तम त्रिवेदी निवासी ईशरवारा थाना नरयावली बताया जो की वर्तमान में खुरई के गांधी वार्ड में निवास करता है। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की सहयता से आरोपी का हुलिया का मिलान किया तो युवक वहीं निकला जिसके द्वारा रात में घरों पर पत्थरबाजी करके लोगों को परेशान किया जाता था। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।