सागर अचानक क्यों आ रहे मुख्यमंत्री चौहान,हैलीकॉप्टर से पहुंचेंगे | sagar tv news |

 

सागर में 100 करोड़ रूपये की लागत से संत रविदास जी का मंदिर बनाया जाना है। जिसका भूमिपूजन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सागर आ रहे हैं। वहीं इससे पहले यानी 10 अगस्त को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सागर आ रहे हैं।

 

 

वो हैलीकॉप्टर से ढाना में उतरेंगे। जहां पहुंचकर वो मंत्री नेताओं और अधिकारीयों के साथ मौके का जायजा लेंगे। जहां पीएम की सभा होनी है। ढाना में पीएम के आगमन को लेकर किस तरह से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। और अभी तक कितनी तैयारियां हो गयी है।

 

 

 

इसका मुख्यमंत्री बारीकी से निरीक्षण करेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान 10 अगस्त गुरुवार को हैलीकॉप्टर से ढाना पहुंचेंगे। इस बात की जानकारी सागर पहुंचे प्रभारी मंत्री अरविन्द सिंह भदौरिया ने दी है।

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
09-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.