सागर-डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जनता को सिर्फ धोखा दिया-जोगेंद्र सिंह भदौरिया | sagar tv news |

 

जनता ने ख़राब सड़के, लाइट की समस्या से मुक्ति के लिए बीजेपी को चुना पर उसने भी प्रदेश को सिर्फ लूटा है। व्यापम घोटाला, ई टैंडर घोटाला, पोषण आहार घोटाला, और अभी पटवारी भर्ती घोटाला जैसे सैकड़ों घोटाले सामने आये है। यह बात भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जोगेंद्र सिंह भदौरिया ने मीडिया से कही।

 

 

उन्होंने कहा कि पिछली बार कांग्रेस को मौका दिया तो उसने मात्र 18 महीने में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी और ट्रांसफर इंडस्ट्री खोल दी. मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है। डबल इंजन की सरकार ने जनता को सिर्फ धोखा दिया। मध्यप्रदेश का किसान आज खून के आंसू रो रहा है और सुसाइड करने को मजबूर है।

 

 

 

भ्रष्टाचार का चारों तरफ बोलबाला है, युवाओं को रोजगार देने की बात करने वाली सरकार युवाओं का रोजगार छीन रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब तीसरे दल और विकल्प की तलाश कर रही है और अपने मताधिकार की शक्ति दिखाना चाहती है.

 

 

इसी के चलते भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का चुनाव मजबूती के साथ लड़ने जा रही है। पार्टी 22 अगस्त को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में करेगी। जिसमें सभी समान विचारधाराओं के दल के लोगों के साथ चर्चा होगी।

 

 

 

साथ ही कहा कि हमारी पार्टी संस्थापक स्वर्गीय डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह के आदर्शों पर चलती है। साथ ही कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के सहयोग के बिना नहीं बन पाएगी। प्रदेश में किसी की भी सरकार बने उसे हमारी पार्टी का सहारा लेना ही पड़ेगा.

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
09-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.