करोड़ों का आसामी निकला रिटायर्ड स्टोर कीपर,लोकायुक्त ने मारा छापा | sagar tv news |

 

एमपी के विदिशा जिले के लटेरी में लोकायुक्त टीम की स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड स्टोर कीपर अशफाक अली की संपत्ति पर छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त में शिकायत की गई थी, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने भोपाल, विदिशा के लटेरी में एक साथ कार्रवाई की है।

 

 

दरअसल, अशफाक अली राजगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग में स्टोर कीपर के पद पर पदस्थ थे। 2021 में अशफाक अली रिटायर्ड हो गए है। शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम ने अशफाक अली के भोपाल एयरपोर्ट रोड पर कॉलोनी में मकान, भोपाल में दूसरे मकान और लटेरी के ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई शुरू की हैं।

 

 

लोकायुक्त की टीम अशफाक अली की चल-अचल संपत्ति की जांच कर रही हैं। लोकायुक्त डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रिटायर स्टोर कीपर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। जिसके बाद लोकायुक्त की 2 टीमों ने 2 जगह एक साथ कार्यवाही की है। एक टीम भोपाल स्थित मकान पर है तो दूसरी टीम लटेरी में चल-अचल संपत्ति की जांच कर रही है। कार्रवाई में अधिक समय लग सकता हैं।

 

 

 

सारे विभागों से उनकी जानकारी जुटाई जा रही हैं। जांच के दौरान रिटायर्ड स्टोर कीपर अशफाक अली के घर में नोटों से भरा बैग मिला है। घर का इंटीरियर फाइव स्टार होटल जैसा है। 45 हजार रुपए की सैलरी पर रिटायर्ड हुए स्टोर कीपर का ठाठ मुकेश अंबानी जैसा है। इसे देखकर लोकायुक्त की टीम भी हैरान है। अभी तक की जानकारी में सामने आया है कि मकसूदनगढ़ रोड पर एक मकान निर्माण हो रहा है।

 

 

 

आनंदपुर रोड पर एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा मलानिया गांव, नेवली गांव और महावन गांव में जमीन खरीदने की जानकारी मिली है। वहीं, भोपाल के ग्रीन वैली कॉलोनी में अशफाक का घर है। वहां भी लोकायुक्त की टीम छापेमारी कर रही है।

 

 

 

लटेरी में छापामार कार्यवाही में सामने आया है कि मकसूदनगढ़ रोड पर करीब 2500 वर्ग फीट में आलीशान मकान बन रहा है। आनंदपुर रोड पर 14000 स्क्वायर फीट में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बन रहा है। इसके साथ ही एक मकान में निजी स्कूल भी चलता है।

 

 


By - SAGAR TV NEWS
08-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.