सागर भोपाल रोड़ पर Accident पूर्व निगम अध्यक्ष के भतीजे का निधन | sagar tv news |
सागर भोपाल रोड स्थित रतोना के पास तेज रफ्तार कार की भारी वाहन से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार में सवार भाजपा नेता और पूर्व नगर निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी के भतीजे का निधन हो गया. वहीं एक युवक गंभीर घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात निखिल उर्फ डब्बू पुत्र तिवारी अपने साथी नितिन चौधरी निवासी के साथ कार में सवार होकर भोपाल की ओर से सागर आ रहे थे. तभी रतोना के पास हादसे का शिकार हो गए.।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। आगे का पहिया टूट गया। पूर्व निगम अध्यक्ष के भतीजे के सिर में गंभीर चोट आई थीं लेकिन बचाया नहीं जा सका वही नितिन चौधरी का इलाज चल रहा है