पुलिसकर्मियों की कार को मारी टक्कर ASI की मौत चौकी प्रभारी सहित दो आरक्षक घायल sagar tv news
नरसिंहपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर हुए सडक हादसे के दौरान बुरी तरह घायल हुए एएसआई जसवंत सिंह टेकाम की इलाज के दौरान जान चली गई।
उनका इलाज जबलपुर में चल रहा था। गौरतलब है कि बीते दिन पुलिस कर्मियों की कार दुर्घटना का शिकार हो गई।
इस दुर्घटना में नरसिंहपुर के सिंहपुर चौकी प्रभारी यादवेंद्र मरावी, एएसआई जसवंत सिंह टेकाम, आरक्षक विजय धुर्वे और दुलीचंद उप्रेलिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। लेकिन इलाज के दौरान एएसआई जसवंत सिंह ने दम तोड दिया।