सागर-कांग्रेस के सुनील जैन बोले जनता ने एक महापौर चुना लेकिन उन्हें 4-5 मिल गए... | sagar tv news |

 

सागर नगर निगम में भाजपा सरकार को बने हुए 1 साल पूरे हो गए हैं इसमें कांग्रेस की प्रत्याशी रही निधि सुनील जैन और नेता प्रतिपक्ष ने विकास कार्यों का फेलियर बताया है, तो वहीं शहर अध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेसि भी भाजपा के महापौर और उनके जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए नजर आए निगम के द्वारा किए गए कार्यों को लेकर विपक्षी दल के द्वारा इस महीने के अंत में प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है

 

 


निधि जैन ने कहा कि दूरियों को विस्थापित तो कर दिया गया लेकिन उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी गई हैं शहर के जिन बाजारों में महिलाएं अधिक खरीदारी करने के लिए पहुंचती हैं उस इलाके में प्रसाधन की व्यवस्था नहीं है महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी भी नहीं लगाए गए हैं

 

 

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का आलम है पार्किंग व्यवस्था के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है ट्रांसपोर्ट नगर शहर से बाहर नहीं होने पर दुर्घटनाएं हो रही हैं साथ ही महापौर पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों को ओरिजिनल महापौर छोड़कर अन्य चार पांच महापौर मिले हैं

 

 

किसी भी कार्यक्रम में नगर निगम में या उनके वाहन में ओरिजनल महापौर नहीं दिखते हैं सुनील जैन ने आरोप लगाया कि नगर निगम में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है महापौर के चहेतो को ही कार्यों के टेंडर मिलते हैं

 

 


By - SAGAR TV NEWS
05-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.