भारी बारिश में लबालब हुआ बरगी डैम, 15 गेट खुलने के बाद दिखा गज़ब का नज़ारा | sagar tv news |

 

एमपी के जबलपुर में लगातार हो रही बारिष के चलते रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध का जल स्तर काफी बढ गया है। पानी को बाहर निकालने के लिए बांध में लगे 21 गेटों में से 15 गेटों को खोल दिया गया है।

 

 

इस मामले में कार्यपालन यंत्री अजय सूरे ने बताया कि बरगी बांध के लगातार हो रही बारिश से बांध का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को इसका जलस्तर 420 मीटर दर्ज किया गया था। बांध में 13 हजार घन मीटर पानी की आवक हो रही है।

 

 

इसे देखते हुए 4 हजार 017 क्युमेक पानी की निकासी की जायेगी और इसके लिये बांध के 15 गेट खोले गए है। उन्होंने बताया कि बांध से पानी छोड़े जाने से निचले क्षेत्र में नर्मदा नदी के जल स्तर में 30 से 36 फुट तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

 

 

उन्होंने निचले क्षेत्र के रहवासियों से नर्मदा नदी के घाटों से सुरक्षित दूरी बनाये रखने का अनुरोध किया है।

 

 


By - SAGAR TV NEWS
05-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.