सूने घर में चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने दबोचा,सोने-चांदी के जेवर जब्त

 

जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र और अधारताल थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई 3 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा करते हुए जबलपुर पुलिस ने 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जहां तीन शातिर चोरों ने रेकी कर संजीवनी नगर थाना क्षेत्र और आधारताल क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

 

 

पुलिस ने गोरखपुर निवासी गुल्ली उर्फ अरुण बेन, बादशाह चौहान और किशन उर्फ गन्नू बर्मन को गिरफ्तार किया है। जिनसे चोरी के कीमती 5 लाख के सोने-चांदी के कीमती जेवर सहित तांबे के बर्तन को जब्त करने की कार्रवाई की है।

 

 

पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी ने बताया पकड़े गए आरोपियों ने संजीवनी नगर थाना क्षेत्र और अधारताल क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद से ही फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। तीनों आरोपी सूने घर को पहले निशाना बनाया करते थे, लेकिन पहले रेकी किया करते थे। फिर रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे।

 

 

बहरहाल तीनों आरोपियों से 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात समेत तांबे के बर्तन बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं साथ ही तीनों का अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा हैं।

 

 


By - SAGAR TV NEWS
04-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.