सागर में रुक-रुक कर बारिश जारी, कई इलाके हो गए जलमग्न | sagar tv news |

 

पानी अगर कम बरसे तो दिक्कत अगर ज्यादा बरस जाए तो भी परेशानी। इन दिनों सागर में भी कुछ यही हाल है। जहाँ रुक रुक कर बारिश होने की वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें कहीं और की नहीं बल्कि सागर की ही हैं। जिन्होंने देखकर आपको भी हैरानी ज़रूर होगी। हर तरफ सिर्फ पानी ही नज़र आए रहा है।

 

 

 

बात करें तो सागर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो सुबह से लेकर दिन भर जारी रहा। जिस वजह से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए।

 

 

 

जहां नाले अपने पूरे शबाब पर बह रहे थे तो वहीं खेतों में भी जबरदस्त पानी भरा हुआ है। सागर में थम थमकर बारिश हो रही है।

 

 

 

आलम ये है की जगह-जगह बारिश का पानी भरा हुआ है।
मौसम विभाग ने भी अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
03-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.