सागर में सड़क पर बैठ किया हनुमान चालीसा का पाठ,विहिप और बजरंग दल ने की मेवात ढाबे बंद कराने की मांग

 

हरियाणा के नूंह में ब्रज मंडल यात्रा पर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा किए गए पथराव और हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सागर में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता पहलवान बब्बा मंदिर के पास जमा हुए। जहां से नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय के लिए रवाना हुए।

 

 

 

इस दौरान उन्होंने पीली कोठी तिराहे पर सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिसके बाद वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने ब्रज मंडल यात्रा पर हुई हिंसा के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और सागर जिले समेत अन्य स्थानों पर संचालित हो रहे मेवात ढाबों को बंद कराने की मांग की।

 

 

 

 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि ब्रज मंडल यात्रा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा निकाली जाती है। जिस पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर आगजनी की। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। घटना के दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए। साथ ही सागर जिले में बने मेवात ढाबे बंद कराये जाए। क्योंकि मेवात ढाबे अवैध गतिविधियों के गढ़ बन गए हैं।

 

 

 

 

 

यहां पर सभी अनैतिक गतिविधियां संचालित होती है। यदि प्रशासन इन पर जल्द कार्रवाई नहीं करता है तो कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय दुबे, उपाध्यक्ष महेश नेमा, जिला संगठन मंत्री अनुज परिहार, आशुतोष सोलंकी, प्रेम शंकर दुबे, विक्रम सिंह, बृजेंद्र पटेल, शैलेंद्र सिंह, योगेंद्र दुबे सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
02-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.