सागर में 12 अगस्त को होने जा रहे कार्यक्रम का कैसा रहेगा स्वरूप देखिए अधिकारी मॉनिटरिंग में जुटे

 

सागर के मकरोनिया के बड़तूमा में 100 करोड़ रुपए की लागत से 11 एकड़ जमीन पर संत रविदास महाराज के मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका भूमिपूजन कार्यक्रम 12 अगस्त को आयोजित किया गया है। जिसमें मंदिर का भूमिपूजन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। ढाना हवाई पट्टी पर सभा का आयोजन किया जाएगा, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है, अधिकारियों और मंत्रियो के दौरे शुरू हो गए है, लगातार इसकी तैयारियों की उच्च अधिकारियो के द्वारा मॉनिटिरिंग की जा रही है,

 

 


जानकारी के अनुसार संत रविदास महाराज के नागर शैली का भव्य मंदिर का निर्माण करीब 10 हजार वर्गफीट जगह में किया जाएगा। साथ ही संस्कृति व रचनात्मक विशेषता के साथ संत रविदास जी के दर्शन को प्रदर्शित करने वाली एक विशेष शैली के इंटरप्रिटेशन म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा। म्यूजियम 14 हजार वर्गफीट में बनेगा।

 

 

 

जिसमें चार गैलरी भी बनाई जाएंगी। प्रथम गैलरी में संत रविदास महाराज के जीवन को प्रदर्शित किया जाएगा। दूसरी गैलरी संत रविदास महाराज के भक्ति मार्ग और निर्गुण पंथ में योगदान पर आधारित होगी। तीसरी गैलरी संत रविदास के दर्शन का विभिन्न मतों पर प्रभाव और रविदासिया पंथ पर केंद्रित रहेगी।

 

 

 

चौथी गैलरी में संत रविदास के काव्योचित, साहित्य व समकालीन विवरण का समावेश रहेगा। इसके अलावा लाइब्रेरी और संगत हाल में संत रविदास महाराज के भक्ति मार्ग व दार्शनिक विचारों के सभी साहित्य का संकलन उपलब्ध होगा।

 

 

 

सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त लायब्रेरी भी होगी। कुंड मंदिर परिसर में संत रविदास मंदिर के समीप जलकुंड का प्रतीकात्मक रूप से निर्माण किया जाएगा।

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
01-Aug-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.