मैहर बच्ची मामले आरोपियों के मकान प्रशासन ने बुलडोजर से जमींदोज कर दिए

 


गैंगरेप करने वाले दो आरोपियों के
घर प्रशासन ने किए जमीदोंज

मैहर बच्ची मामले आरोपियों के मकान प्रशासन ने लडोजर से जमींदोज कर दिए


सतना जिले के मैहर में 11 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप के मामले में प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के जुर्म स्वीकार करने के बाद प्रशासन ने आरोपियों के घरों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया।

 

इस मामले में एडीजी ने बताया कि शनिवार की सुबह पुलिस और जिला प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने मैहर कस्बे में दोनों आरोपी रवि चौधरी और अतुल भधोलिया के अवैध रूप से बने घरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। तोड़फोड़ से पहले आरोपी अतुल भदौलिया के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। वही, इस मामले में एक डॉक्टर ने बताया कि लड़की के शरीर पर काटने के निशान और सेक्सुअल असॉल्ट के कारण लड़की का पूरा शरीर नीला और लाल हो गया। हालांकि प्राइवेट पार्ट में डाले गए लकड़ी को निकाल लिया गया है लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वही, रीवा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक केपी वेंकटेश्वर ने बताया कि उसकी हालत अभी भी नाजुक है। जरूरत पड़ने पर एयर एम्बुलेंस उसे दिल्ली ले जाया जाएगा। वही, जिला कलेक्टर ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये का चेक देकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। बता दे कि जब लड़की मंदिर से पानी लेने जा रही थी तब आरोपियों ने उसे पास के जंगल में ले गए थे और उसके साथ गलत काम किया था। इन दरिंदों ने उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली थी और उसे काटा भी था। इसके बाद उसे उसके ही हाल में छोड दिया था। परिवार के सदस्य पहले से ही उसकी तलाश कर रहे थे। वह घर से एक किमी दूर मिली थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर लिया है, वही मैहर मंदिर प्रबंधन समिति ने इन दोनों आरोपी कर्मचारियों को भी बर्खास्त कर दिया है।


By - sagartvnews
30-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.