सागर की सड़को पर मुख्यमंत्री की वादा खिलाफी के विरोध में आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने जमकर किया प्रदर्शन

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की वादा खिलाफी के विरोध में आंगनबाडी केन्द्र की सहायिका और मिनी कार्यकर्ताओं ने जमकर आक्रोष दिखाया और सडक पर उतरकर रैली निकाली। सागर में हुए इस प्रदर्षन के दौरान सहायिका और मिनी कार्यकर्ताओं ने सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

 

 

यह रैली पहलबान बब्बा मंदिर से षुरू हुई जो सिविल लाईन चौराहा, कालीचरण चौराहा होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौपा गया। जिसमें मांग की गई कि सहायिका और मिनी कार्यकर्ताओं को मानदेय नहीं वेतन चाहिए।

 

 

 

इस मौके पर शिवसेना प्रांत उपप्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंगनबाडी केन्द्र की सहायिकाओं का मानदेय 1500 रूपये बढाने की घोषणा की थी, लेकिन सहायिकाओं को मात्र 750 रूपये का मानदेय ही बढाकर दिया जा रहा है। जिससे प्रदेश भर की आंगनबाडी सहायिकाओं में आक्रोश पनपा हुआ है।

 

 

 

मुख्यमंत्री को अपनी की गई घोषणा के मुताबिक सहायिकाओं को 1500 का मानदेय देना चाहिए। इसी तरह मिनी कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी कटौती की गई है। सहायिका संघ की सचेतक निशा रजक ने कहा कि महिलाओं के उत्थान और जनकल्याण पर चलने वाली प्रदेश सरकार सहायिकाओं के मानदेय में कटौती कर रही है।

 

 

 

जिसका सभी जगह विरोध हो रहा है। वही, कार्यकर्ता संघ की नीलिमा जैन ने कहा कि यदि सहायिकाओं 1500 रूपए की बढी हुई राशि नहीं मिली तो सहायिकाएं उग्र आंदोलन करने में भी पीछे नहीं हटेगी।

 

 

 

 

इस मौके पर निधि चौरसिया, शिल्पी जैन, हेमराज आलू, कमलेश तिवारी, रवि रजक, आरती पटैल, रूबी शर्मा, रीना सेन, मीना सहित बडी संख्या में सहायिका और मिनी कार्यकर्ताएं मौजूद थी।

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
28-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.