केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सेक्सटॉर्शन का हुए शिकार फिर क्या बोले सुनिए

 

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल
सेक्सटॉर्शन का शिकार हुए

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सेक्सटॉर्शन का हुए शिकार फिर क्या बोले सुनिए

जबलपुर में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सेक्सटॉर्शटन के शिकार हुए हैं। वीडियो कॉल रिसीव करते ही मोबाइल पर पोर्न क्लिप चलने लगी। उन्होंने तुरंत कॉल काटा। इसकी शिकायत दिल्ली क्राइम ब्रांच से की। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में राजस्थान से दो लोगों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री पिछले दिनों दिल्ली के गोटेगांव में अपने गृह निवास पर थे।

 

इसी दौरान, उन्हें मोबाइल पर वीडियो कॉल आया। उन्होंने फोन रिसीव किया। कॉल रिसीव करते हुए मोबाइल पर पोर्न वीडियो क्लिप चलने लगी। प्रहलाद पटेल ने तुरंत कॉल काटा। इसके बाद तुरंत दिल्ली क्राइम ब्रांच से शिकायत की। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुट गई। हालांकि आरोपी ब्लैकमेलिंग के मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि कॉल रिसीव करते ही आरोपी ने तुरंत तीन फोटो डाले। मैंने तुरंत फोटोज कॉपी किए और क्राइम ब्रांच को शिकायत की।

 

24 घंटे में आरोपियों को पुलिस ने ट्रैस कर लिया। उन्होंने अपील की है कि अगर इस तरह के फर्जी कॉल की जाल में कोई फंसता है, तो तत्काल पुलिस की मदद लेनी चाहिए। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मामले में दो लोगों को राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद वकील और मोहम्मद साहिब हैं। दोनों सेक्सटॉर्शन करने वाली गैंग के सदस्य हैं। बता दें कि भरतपुर का मेवात क्षेत्र सेक्सटॉर्शन के लिए जाना जाता है। आशंका है कि आरोपी यहीं की किसी गैंग के सदस्य हैं। पता चला है कि सेक्सटॉर्शन कॉल के जरिए यह लोग वॉट्सऐप से वीडियो कॉल करते हैं। फिर अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगते हैं।

 


By - sagar tv news
27-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.