सागर में बारिश के बाद भी गर्मी से रहत नहीं,उमस ने बढ़ाई बेचैनी || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर में उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार शाम बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन घरों के अंदर लोग गर्मी से परेशान रहे। सुबह से आसमान पर छाए रहे। दोपहर के समय बादलों के बीच धूप-छांव का दौर जारी रहा।

 

 

 

वहीं शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में काले-घने बादल छा गए। जिसके बाद शहर के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हुई तो कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा देवरी, सुरखी, गौरझामर समेत अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार इस समय मध्यप्रदेश में बारिश के चार सिस्टम एक्टिव हैं।

 

 

 

 

हालांकि, इनका असर पूरे प्रदेश में नहीं है। देश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन यानी चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी-पश्चिमी हवाओं का मिलन दक्षिण मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में हो रहा है। मानसून ट्रफ लाइन भी गुजर रही है।

 

 

 

सिस्टम की एक्टिविटी का असर अभी महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात से सटे जिलों में देखने को मिल रहा है। आगामी 24 घंटों में सागर जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। जिले में अब तक 490 मिमी औसत बारिश सागर जिले में बारिश के सीजन में अब तक 490.3 मिमी औसत बारिश हो चुकी है।

 

 

 

 

जिसमें सबसे ज्यादा बारिश केसली में दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार एक जून से अब तक सागर में 498.7 मिमी बारिश हो चुकी है।

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
25-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.