मणिपुर और मध्यप्रदेश में महिला उत्पीड़न तथा हिंसा के विरोध सरकारों की निकाली शवयात्रा
मणिपुर और मध्यप्रदेश में महिला उत्पीड़न तथा हिंसा के विरोध सरकारों की निकाली शवयात्रा
मणिपुर-मध्यप्रदेश में महिला उत्पीड़न हिंसा के विरोध सरकारों की शवयात्रा
मणिपुर में महिला उत्पीड़न और मध्यप्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध के विरोध में आम आदमी पार्टी की यूथ विंग ने सागर में जमकर प्रदर्षन किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश सरकार और मणिपुर सरकार की शवयात्रा निकालकर अंतिम संस्कार किया। बताया जा रहा है कि जब पुतला दहन किया जाने लगा तभी पुलिस बल ने कार्यकर्ताआंे पर पानी की बौछार कर दी। जिससे कार्यकर्ता पुतला दहन करने में नाकाम रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश और मणिपुर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोनों मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा।
मध्यप्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ धरणेंद्र जैन ने बताया कि मणिपुर के हालात खराब है। लगभग 2 माह से महिलाओं के साथ हिंसा की जा रही है। जिससे सारा देश आहत है। मध्यप्रदेश में भी महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ गयीं है। इस कारण मणिपुर और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा देना दे चाहिये। प्रदर्षन के दौरान जिला अध्यक्ष अभिषेक अहिरवार, पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष रामदास राज, यूथ विंग जिला अध्यक्ष शैलेंद यादव सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।