विधवा पेंशन देने पर पति ने नगर पालिका में की तोड़फोड़ और जमकर हंगामा मचाया

विधवा पेंशन देने पर पति ने
नगर पालिका में जमकर हंगामा

विधवा पेंशन देने पर पति ने नगर पालिका में की तोड़फोड़ और जमकर हंगामा मचाया

 


पति जीवित होने के बाद भी उसकी पत्नी को विधवा पेंशन की राशि दिए जाने का मामला सामने आया, लेकिन नगर पालिका के कर्मचारियों ने इस गलती को नहीं सुधारा, जिससे पति का गुस्सा सातवें आसमान में चढ गया और उसने नगरपालिका में जमकर हंगामा मचाया यहां तक कि उसने वहां तोड़फोड़ भी कर दी। मामला रायसेन जिले का है। बताया जा रहा है कि वार्ड में रहने वाले खूबचंद शाक्या जीवित है, लेकिन उनकी पत्नी भगवती बाई को विधवा पेंशन की राशि दी जाने लगी। जब इसमें सुधार नहीं किया गया तो खूबचंद शाक्या खासे आक्रोशित हो गए और नगरपालिका पहुंचकर हंगामा खडा कर दिया, मौके पर नपा अध्यक्ष सविता के पति जमना सेन भी पहुंच गए और यह बात निकलकर सामने आई कि उनकी पत्नी के नाम की एक और महिला उसी वार्ड में रहती है, जिसके पति की डेथ हो चुकी है और कर्मचारियों की लापरवाही से वह राशि उसे न देकर भागवती को दी जाने लगी। हालांकि, कर्मचारी इसमें सुधार रहे है। वही, तोड़फोड़ के मामले की शिकायत भी पुलिस थाने में की गई है। बताया जा रहा है कि भागवती बाई को लाडली बहना योजना का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है।

 


By - sagar tv news
24-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.