पंचायत तुगलकी फरमान : खुले में जानवर छोड़ने पर पड़ेंगे 25 जूते,1000 रुपये जुर्माना | SAGAR TV NEWS

 

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक और तुगलकी और बेतुका फरमान चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसे सुनकर न केवल लोगों में गुस्सा है बल्कि कलेक्टर ने भी इस मामले की जांच कराने की बात कही है। मामला जिले के सोहागपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरहा से सामने आया है।

 

 

यहां पंचायत द्वारा मुनादी कराई जा रही है कि यदि ग्रामीणो के अपने मवेशी खुले में छोडे तो उनको न केवल 25 जूते मारे जाएंगे बल्कि 1000 रूपए का जुर्माना भी किया जाएगा। फिर बाद में सरपंच और सचिव को इस सजा के लिए दोषी नही ठहराना। पंचायत द्वारा इस फरमान का वीडियो सोशल मिडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

जिसका ग्रामीण जमकर विरोध कर रहे है। वहीं इस मामले में शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य का कहना है कि ये गलत है यदि इस तरह का कुछ हो रहा तो इसकी जांच कराई जाएगी। बता दे कि इसके पहले भी ऐसा ही एक तुगलकी फरमान जनपद पंचायत जयसिंह नगर के ग्राम पंचायत नगनौडी से सामने आया था। जिसमें कहा गया था कि गाँव मे खुले में मवेशी छोडने 5 जूते मारे जाएंगे और पांच सौ रूपए का जुर्माना किया जाएगा।

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
22-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.