स्मार्ट शहर सागर के चौराहे की किरकिरी करती हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो |SAGAR TV NEWS

 

 

ये स्मार्ट सिटी के शहर की तस्वीरें हैं। जी हाँ सागर स्मार्ट सिटी की, जहाँ सबसे व्यस्ततम इलाके में स्थित चौराहे पर दो गायें घास खा रही हैं। खैर गाय हैं तो घास तो खाएंगी ही लेकिन जगह दरअसल गलत है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। नज़ारा सागर शहर के सबसे पॉश इलाके सिविल लाइन का है। और चौराहे का नाम है। महान दानवीर डॉ. हरीसिंह गौर के नाम पर उनकी प्रतिमा भी स्थापित है। लेकिन स्मार्ट सिटी की ये तस्वीरें किरकिरी ज़रूर कर रही हैं। क्या वहां कोई ट्रैफिक कर्मी मौजूद नहीं था जो इन्हे वहां से खदेड़ता। तस्वीरें कब की हैं। ये तो साफ़ नहीं है। लेकिन देखने में तो हाल की ही दिख रही हैं।एक बात और भी गौर करने वाली है। की कभी गाय चौराहे पर घास खाते हुए नज़र आती हैं। तो कभी भैंस इसी स्मार्ट शहर में बैरिकेट लेकर चली जाती हैं। ऐसे में सवाल उठता है। की जिम्मेदारों को क्या ये सब नज़र नहीं आता।वहीँ हाल ही में कलेक्टर ने आदेश जारी किया था। की सड़कों पर मवेशी नहीं दिखायी देंगे उन्हें बाहर किया जायेगा।


By - SAGAR TV NEWS
08-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.