दलित महिला सरपंच से दबंगों ने कहा सरपंची हमारे हिसाब से करनी पड़ेगी,फिर क्या देखिये...

 

 

शिवपुरी जिले के कोलारस जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पहाड़ी में एक दलित महिला सरपंच को जूते-चप्पलों से पीटे जाने का मामला सामने आया है। दबंगों ने उसे सिर्फ इसीलिए पीटा था, क्यांंकि उसने दबंगों के कहे अनुसार सरपंची करने से मना कर दिया था। महिला सरपंच की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत पहाड़ी की सरपंच गीता जाटव का बड़ा बेटा गोपाल जाटव किसी काम से खरई गया था। खरई में उसे धर्मवीर मिल गया, धर्मवीर ने उससे कहा कि मेरे कागज पर सरपंच के साइन करवा दे। किसी बात पर जब गोपाल ने कागज पर साइन करवाने से मना कर दिया तो धर्मवीर ने उसके साथ मारपीट कर दी।

 

 

गोपाल ने गांव जाकर जब यह बात अपनी मां गीता जाटव को बताई तो गीता बाई, धर्मवीर यादव की शिकायत करने के लिए उसके घर जाने लगी, इस दौरान बीच रास्ते में उसे धर्मवीर यादव, रामवीर यादव और मुलायम यादव ने घेर लिया। तीनों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाया कि उसे सरपंची हमारे हिसाब से करनी होगी।

 

 

जब गीता ने ऐसा करने से इंकार कर दिया तो तीनों ने उसे सरेराह जमीन पर पटक कर जूते-चप्पलों से पीटा। गीता का कहना है कि धर्मवीर बीते सालभर से उसे इस बात को लेकर प्रताड़ित कर रहा है कि उसे सरपंची उसके हिसाब से करना पडेगी।

 

 

पुलिस ने महिला सरपंच की शिकायत पर धर्मवीर यादव, रामवीर यादव और मुलायम यादव के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है। वही महिला सरपंच की दबंगों द्वारा पिटाई के मामले में शिवपुरी पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई, पुलिस का कहना है कि दो पक्षों द्वारा सरपंच सीट को हथियाने के लिए महिला सरपंच पर दबाव बनाया जा रहा था

 

 

जिसके चलते दलित महिला सरपंच को दबंगों द्वारा लात घूसों से पिटाई की गई जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया।


By - sagar tv news
19-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.