सागर-युवक की बाइक पर सवार होकर घूमने लिकले नागराज || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में मंगलवार कि शाम बीच बाजार में कुछ समय के लिए अफरा तफरी मच गई, जब बाइक में साँप होने की खबर सुनकर लोगों के पैर थम गए। देखते ही देखते लोगो की भीड़ जमा हो गई।

 

 

 

बताया जा रहा है कि बाजार वार्ड निवासी सूर्य प्रकाश गुरू रोज की तरह पटेरिया स्थित अहिश्वर नाथ जी के मंदिर दर्शन करने अपनी बाईक से गए थे। मंदिर से लौटते समय नागदेवता कब उनकी बाईक पर सवार हो गए उन्हें पता ही नही चला।

 

 

 

बाईक सवार वे बाजार में बाईक रोककर जब समान खरीदने लगे तभी लोगो ने उनकी बाईक में नागराज को देखा तो हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने बाईक को को बड़े मैदान में ले जाकर बड़ी मशक्कत के बाद सांप को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाल दिया।

 

 

 

 

आस्थावान लोग श्रावण मास में नाग देवता के दर्शन को शुभ मान रहे है।

 

 

 

 


By - Ravi Soni Sagar TV News from Gadhakota.
19-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.