सागर में चड्डी बनियान गिरोह सक्रिय घरों में बोला धावा,आप लोग रहे सावधान || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले में चड्डी बनियान गिरोह सक्रिय है जो चोरियों की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहा है। ऐसा ही एक मामला जरूआखेडा से सामने आया। जहां इस गिरोह ने एक घर को निषाना बनाया। हालांकि, यहां से गिरोह कोई सामान चुराकर नहीं भाग सका।

 

 

 

अब पुलिस इस गिरोह की तलाष में जुट गई। बताया जा रहा है कि दरम्यानी रात ऋषभ कुमार जैन अपने परिजनों के साथ घर में सो रहे थे, तभी मौका देखकर गिरोह के 5 सदस्य पीछे का दरवाजा तोडकर अंदर घुसे और जैसे ही वे अलमारी का ताला खोलकर चोरी करने लगे,

 

 

 

तभी उसी कमरे में रहे ऋषभ के लडके राजेश जैन की नींद खुल गई और उसने एक चोर को पीछे से पकड़ लिया, लेकिन चोर के अन्य साथियों ने राजेश का गला दबाकर उसके साथ मारपीट करना षुरू कर दी।

 

 

 

 

शोर-शराबा सुनकर राजेष की बहन और मां भी जाग गई और इन दोनों ने बीच बचाओ किया, लेकिन चोरो के हौसले इतने बुलंद थे कि वे मारपीट करते रहे और ज्यादा शोर शराबा होने पर वे सभी पीछे की तरफ से उल्टे पैर भाग गये, लेकिन वे कोई भी कीमती सामान अपने साथ लेकर नहीं ले जा सके। हालांकि, पुलिस ने मामला कायम कर इसे विवेचना में लिया है।

 

 

 

 

बता दे कि 1 सप्ताह में चोरी की यह दूसरी घटना है इसके पहले सिद्ध क्षेत्र ठाकुर बाबा मंदिर की तिजोरी का ताला तोड़ अज्ञात चोर 35 हजार नगद और तीन चांदी के मुकुट चोरी कर कर फरार हो गए थे। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्रवासी दहषत में है।

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
18-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.