सागर | 6 घंटे में 6 इंच बारिश ने स्मार्ट सिटी की खोली कलई, चक्का जाम लगाकर लोगों ने किया विरोध

सागर में 6 घंटे में 6 इंच बारिश से
स्मार्ट सिटी की खुली पोल, चक्काजाम


सागर | 6 घंटे में 6 इंच बारिश ने स्मार्ट सिटी की खोली कलई, चक्का जाम लगाकर लोगों ने किया विरोध

 

मानसून के दूसरे दौर में शुक्रवार—शनिवार की रात सागर स्मार्ट सिटी पर भारी पड़ गई। रात करीब 3 बजे से जोरदार बारिश का दौर जो शुरू हुआ तो अल सुबह हालात बिगड़ गए। शहर में तालाब किनारे की पॉश कॉलोनियों से लेकर तिली मार्ग, तिली वार्ड, बाघराज वार्ड में बाढ़ का पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया।
करीब 3 बजे से सुबह 9 बजे तक छह घंटे में 6 इंच बारिश हो गई। इस कारण आधे शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए. लोगों की जब घर—गृहस्थी खराब हुई तो आक्रोश फूट पड़ा लोग सड़क पर आकर सरकार और प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. तिली इलाके में सड़क पर जाम लगा दिया। इसी प्रकार किशोर न्यायालय के पास भी लोगों ने सड़क पर आकर झमाझम बारिश में प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट राजेश राजपूत व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया और पानी निकालने के लिए व्यवस्था कराई।
कॉलोनी और बस्तियों में लोगों के घरों में पलंग, सोफा, फर्नीचर, फ्रिज, कूलर, गद्दे, रजाई, किचिन सब बर्बाद हो गए। सबसे ज्यादा हालात खराब नालों के आसपास बने मकानों में थी। लोगों को ऐसा लग रहा था बाढ़ के पानी के साथ मकान ही न बह जाए।

 


By - sagar tv news
15-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.